ुयुवक को गोंदा चाकू,गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी. पिपराकोठी थाना अंतर्गत झखरा मेला में मंगलवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. घायल युवक रविदास के पेट में चाकू लगी है. परिजन उसे रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे है. चिकित्सक हरिशंकर तिवारी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है. उसके पेट सहित शरीर के कई […]

विज्ञापन

मोतिहारी. पिपराकोठी थाना अंतर्गत झखरा मेला में मंगलवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. घायल युवक रविदास के पेट में चाकू लगी है. परिजन उसे रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे है. चिकित्सक हरिशंकर तिवारी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है. उसके पेट सहित शरीर के कई हिस्से में चाकू के निशान है. बताया जाता है कि रविदास अपने घर से मेला देखने गया था. किसी बात पर विवाद हो गया. जिस पर हमलावरों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. मेला में उपस्थित लोगों ने एक हमलावार को पकड़ जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवालें कर दिया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पुलिस अभिरक्षा में हमलावर का इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन