एमआर कर्मियों का निगम में प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 8:02 PM

विज्ञापन

फोटो : सिटी में 27 निगम – बैनर-पोस्टर के साथ कर्मियों का प्रदर्शन – पक्षपात कर पर रोस्टर बनाने का आरोप- संचिका गायब करने वाले की अबतक नहीं हो सकी पहचान संवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर निगम के मस्टर रोल (एमआर) व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाइकोर्ट के आदेश पर […]

विज्ञापन

फोटो : सिटी में 27 निगम – बैनर-पोस्टर के साथ कर्मियों का प्रदर्शन – पक्षपात कर पर रोस्टर बनाने का आरोप- संचिका गायब करने वाले की अबतक नहीं हो सकी पहचान संवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर निगम के मस्टर रोल (एमआर) व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाइकोर्ट के आदेश पर तैयार हो रहे रोस्टर में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए कर्मचारियों ने मंगलवार को निगम में प्रदर्शन किया. दोपहर बाद करीब दो घंटे तक कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन रोस्टर बनाने के नाम पर कई माह से खानापूर्ति कर रहा है. इसमें कुछ ऐसे कर्मचारी शामिल हैं जो पक्षपात कर रोस्टर तैयार कर रहे है. रोस्टर के लिए कमेटी बनायी गयी है, लेकिन इसकी जवाबदेही एक आदमी को दी गयी है. इसके अलावा संचिका गायब कर वरीयता सूची में हेरफेर की साजिश है. नगर आयुक्त कार्रवाई व कर्मचारियों को न्याय की बात कहते हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो पाया है. कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका से संबंधित संचिका गायब करने की शिकायत नगर आयुक्त को मिली, लेकिन संचिका गायब करने वाले की पहचान कर उन पर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन