दो दिन बाद मौसम में होगा सुधार
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमौसम की स्थिति दो दिनों तक ऐसी ही रहेगी. इसके बाद स्थिति में सुधार हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. कभी-कभी बूंदाबांदी भी होती रहेगी. मौसम की यह स्थिति पूरे उत्तर बिहार में बनी हुई है. धूप निकलने व आसमान से बादल छंटने के बाद मौसम में फिर से […]
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमौसम की स्थिति दो दिनों तक ऐसी ही रहेगी. इसके बाद स्थिति में सुधार हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. कभी-कभी बूंदाबांदी भी होती रहेगी. मौसम की यह स्थिति पूरे उत्तर बिहार में बनी हुई है. धूप निकलने व आसमान से बादल छंटने के बाद मौसम में फिर से गरमी आ सकती है. तापमान में सुधार हो सकता है. राजेंद्र कृषि विवि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ आइबी पांडेय ने बताया कि उतराखंड में हुए हिमपात व उत्तर बिहार में धूप नहीं निकलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है. आगे मौसम में सुधार हो सकता है. एक फरवरी तक मौसम में कई बदलाव हो सकते हैं. 48 घंटे तक हल्के बादल छाये रहेंगे. तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यहां भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. कई स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान तीन किलोमीटर से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछिया हवा चल सकती है. न्यूनतम तापमान आठ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन का तापमान मौसम में सुधार के बाद 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. मंगलवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. यह सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते शुक्रवार को मौसम विभाग ने 24.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया था. न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










