चार दिनों में शो-कॉज का जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2015 10:02 PM
नगर-निगम – मामला जन्म-मृत्यु शाखा में फर्जीवाड़ा का – गणतंत्र दिवस के बाद दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई – चार कर्मियों ने रिसीव किया स्पष्टीकरण लेटरसंवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर-निगम के जन्म-मृत्यु शाखा में सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर हुए गोरखधंधा के खुलासा के बाद इसमें शामिल कर्मियों के ऊपर प्रशासनिक शिकंजा कसता जा रहा है. आरोपी पांचों […]
नगर-निगम – मामला जन्म-मृत्यु शाखा में फर्जीवाड़ा का – गणतंत्र दिवस के बाद दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई – चार कर्मियों ने रिसीव किया स्पष्टीकरण लेटरसंवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर-निगम के जन्म-मृत्यु शाखा में सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर हुए गोरखधंधा के खुलासा के बाद इसमें शामिल कर्मियों के ऊपर प्रशासनिक शिकंजा कसता जा रहा है. आरोपी पांचों कर्मियों से नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है. इसमें से चार कर्मियों ने तो शुक्रवार को स्पष्टीकरण का पत्र रिसीव कर लिया है, लेकिन पांचवें शाखा के एमआर सहायक ने पत्र रिसीव नहीं किया है. बताया जाता है कि वे कार्यालय में नहीं थे. इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण का पत्र रिसीव नहीं कराया जा सका. नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने आरोपी कर्मियों को स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए चार दिनों का समय दिया है. सभी को गणतंत्र दिवस के बाद कार्यालय खुलने पर 27 जनवरी को स्पष्टीकरण के जवाब के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. दूसरी ओर इसमें शामिल सांख्यिकी सहायक पदाधिकारी राजेश कुमार साहू पर सांख्यिकी विभाग ने शिकंजा कस दिया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सांख्यिकी विभाग ने जन्म-मृत्यु शाखा में कार्यरत सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










