अप्रैल में शुरू होगा पीकू, पटना एम्स के डॉक्टर करेंगे इलाज
मुजफ्फरपुर : एइएस या चमकी बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. एसकेएमसीएच में बन रहे सौ बेड के पीआइसीयू को इस बार पटना एम्स के डॉक्टरों की टीम संभालेगी. इसके लिए पटना एम्स से करार हो गया है. पीआइसीयू 30 अप्रैल तक चालू […]
मुजफ्फरपुर : एइएस या चमकी बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. एसकेएमसीएच में बन रहे सौ बेड के पीआइसीयू को इस बार पटना एम्स के डॉक्टरों की टीम संभालेगी. इसके लिए पटना एम्स से करार हो गया है. पीआइसीयू 30 अप्रैल तक चालू हो जायेगा. इस पीआइसीयू में जो डॉक्टर रहेंगे, उन्हें भी पटना एम्स के विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे. ये
आपके शहर में
बातें शनिवार को वह एइएस को लेकर आयाेजित कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कही. 11 जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि निमहांस की हाई लेवल की एलवन लैब एसकेएमसीएच में स्थापित की जायेगी. लैब के वैज्ञानिक यह पता लगायेंगे कि एइएस किस वजह से हो रहा है.
इसके लिए निमहांस से करार हो गया है. एइएस से निबटने में इस बार आइसीएमआर की टीम भी काम करेगी. उन्होंने बताया कि 24 डॉक्टरों की टीम को ट्रेनिंग के लिए फिर से दिल्ली एम्स भेजा जायेगा. इसके साथ ही कई जांच एजेंसी एइएस पर काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए