Muzaffarpur news: महाराष्ट्र के बिजनेसमैन के पास से 20 लाख नकदी जब्त, हवाला का रुपया होने की आशंका

Published by :Aniket Kumar
Published at :30 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बिजनेसमैन के पास से 20 लाख नकदी जब्त, हवाला का रुपया होने की आशंका

20 लाख नकद बरामद

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड से महाराष्ट्र के कारोबारी के पास से 20 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर राशि सरकारी खाते में जमा करा दी है. मामला हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका है...

विज्ञापन

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड से पुलिस ने महाराष्ट्र के बिजनेस मैन सागर कुमार के पास से 20 लाख नकदी बरामद किया. वह सोलापुर जिला के संगेला का रहने वाला है. वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के गरीब स्थान मंदिर के समीप रहता है. रुपये जब्ती की कार्रवाई बीते नौ अप्रैल को ही हुई थी. 20 दिन से अधिक बीत जाने के बाद जब कारोबारी की ओर से रुपये को लेकर कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. तब पुलिस ने गुरुवार को आयकर विभाग को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी. उनकी मौजूदगी में रुपये को एसबीआइ के रेड क्रॉस स्थित सरकारी खाते में जमा करवा दिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

बैरिया बस स्टैंड से 20 लाख रुपये बरामद

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अहियापुर थाने की पुलिस ने बीते नौ अप्रैल को बैरिया बस स्टैंड से 20 लाख रुपये बरामद किया था. एक व्यक्ति रुपये को बैग में रखकर बस में चढ़ने के लिए जा रहा था. उसको रुपये के साथ पकड़कर थाने लाया और पूछताछ की गयी तो बताया कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिला के संगेला का रहने वाला है. वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के गरीब स्थान मंदिर के समीप रहता है. पूर्णिया में मार्केट का निर्माण करवा रहा है, इसी वजह से वह रुपये लेकर जा रहा था. हालांकि, यह रुपये कहां से लाया और किसने दिया इसके बारे में कुछ ठोस जानकारी नहीं दे पाया. इसके बाद रुपये को जब्त करके सरकारी खाते में जमा करवा दिया गया है. अब इनकम टैक्स पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी रकम को लेकर हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन