11 शख्सियतों को कर्मयोगी सम्मान, एक को अायोजन
Updated at : 30 Nov 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : प्रभात खबर एक दिसंबर (रविवार) को जिले के 11 शख्सियतों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित करेगा. कार्यक्रम का आयोजन जिला स्कूल मैदान में किया गया है. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे पुरुष व महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया है और समाज के प्रति अपना योगदान दिया है. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : प्रभात खबर एक दिसंबर (रविवार) को जिले के 11 शख्सियतों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित करेगा. कार्यक्रम का आयोजन जिला स्कूल मैदान में किया गया है. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे पुरुष व महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया है और समाज के प्रति अपना योगदान दिया है. कर्मयोगी सम्मान समारोह प्रभात खबर की सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की एक कड़ी है. कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है.
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लोकगायिका देवी होंगी. संगीत की इस महफिल में गायिका देवी लोकगीतों के अलावा सुगम संगीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगी. एक ओर जहां लोकगीतों की खुशबू होगी तो दूसरी ओर सुरमयी आवाज में ढले आकर्षक गीतों की महफिल होगी. प्रभात खबर का यह विशेष आयोजन दर्शकों को झमने पर मजबूर कर देगा.
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सैनिक इंजीनियरिंग वर्क्स (बावन बीघा, कन्हौली), को-स्पांसर जागृति एजुकेशनल ट्रस्ट, जलपाजी कांप्लेक्स हैं. हॉस्पिटैलिटी पार्टनर जेके रेसीडेंसी हैं. समारोह में बतौर पार्टनर गेट (गांधी एकेडमी ऑफ द एडुकेशन), मोनास्टिक इंग्लिश स्कूल, वैशाली मैन्यूफक्चरिंग, अभिराम नर्सिंग होम, प्रिया गौरवइंटरप्राइजेज, बाबा लहठी भंडार, तेजस नंदन ट्रेडिंग प्रा.लि., होटल बुद्धा इंपेरियल, मुन्ना अगरबत्ती, शौचालय टंकी सफाई, थ्री स्कायवर कार वाशिंग एंड थ्री डी एलायमेंट, आवासीय ग्रांड व्यू प्रेप स्कूल, प्राइमस पब्लिक स्कूल, किड्स कैंप इंटरनेशनलस्कूल, माया कंप्यूटर, मेट्रो सिटी व राधाकृष्णन विद्यालय और रियल गोल्ड चायपत्ती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




