Muzaffarpur News: कटरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 25 May 2026 5:28 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड अंतर्गत एनएच 527सी पर ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में यजुआर लक्ष्मीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिला के यजुआर थाना क्षेत्र के एनएच 527सी पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है.यहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान यजुआरलक्ष्मीपुर निवासी विन्देश्वर राउत के पुत्र के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

यजुआरथानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक पहसौल से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 527सी पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह लहूलुहान हो गया.

मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद जब तक स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचते, तब तक गंभीर चोटों के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था. स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना यजुआर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन