मुजफ्फरपुर : आज मोहन से महात्मा तक की झलक के साथ रवाना होगी सप्तक्रांति एक्स.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए बुधवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस काे एलएचबी काेच में परिवर्तित कर उसपर महात्मा गांधी की मोहन से महात्मा तक की सफर की तस्वीर उकेर कर चलाया जा रहा है. इसको लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देर शाम […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए बुधवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस काे एलएचबी काेच में परिवर्तित कर उसपर महात्मा गांधी की मोहन से महात्मा तक की सफर की तस्वीर उकेर कर चलाया जा रहा है.
इसको लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देर शाम से ही तैयारी चल रही है. कोचिंग डिपो अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नयी रैक देर रात आयेगी. इसके बाद सुबह में ट्रेन को अपने निर्धारित समय से रवाना कर दिया जायेगा. वहीं ट्रेन के मुजफ्फरपुर से रवाना होने के साथ बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




