ePaper

मिठनपुरा क्लब रोड की आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली

Updated at : 09 Sep 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
मिठनपुरा क्लब रोड की आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : बिजली के तार को एबी केबल में बदलने और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी. मिठनपुरा क्लब रोड, पांडेय लेन, शर्मा डीटीआर, पशुपति लेन, रविशंकर लेन, मिठनपुरा चौक, आदित्य विजन के पास की बिजली केबल लगाने को सुबह 10 से […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिजली के तार को एबी केबल में बदलने और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी. मिठनपुरा क्लब रोड, पांडेय लेन, शर्मा डीटीआर, पशुपति लेन, रविशंकर लेन, मिठनपुरा चौक, आदित्य विजन के पास की बिजली केबल लगाने को सुबह 10 से 4 बजे तक छह घंटे, चैपमैन व चकवासु में केबल लगाने को लेकर 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी.

वहीं नये चंदवारा लाइन को खींचने को लेकर 11 केवीए जेल रोड फीडर की बिजली 12 से 1 बजे तक बंद रहेगी, इस कारण जेल रोड, बीएमपी-6, मालीघाट, चर्चरोड, जेल रोड आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. दामुचक आदर्शन कॉलोनी में एबी केबल लगाने को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे बिजली बंद रहेगी. वहीं ब्रह्मपुरा इलाके में किला चौक, बृज बिहारी गली व आवास नगर ट्रांसफॉर्मर की बिजली केबल लगाने को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी.
इधर बीबीगंज एनएच के पास यूनिवर्सल इंजीनियरिंग व सुभाष नगर आरके टावर के पास के दोनों ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर सुबह 10:30 से रात के 1:45 बजे तक करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बैरिया में गरम चौक के पास एक ट्रांसफॉर्मर की बिजली केबल लगाने को लेकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे बंद रहेगा.
टाउन टू के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि जहां ट्रांसफॉर्मर बदला जाना है वहां थोड़ा अधिक देर बिजली बंद रहेगी. चूंकि ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद उसे आठ घंटे चार्ज करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू होती है. ऐसे में उन इलाकों के लोग सुबह में अपने घरों में पानी स्टॉक कर ले ताकि उन्हें परेशानी ना हो.
तार को एबी केबल में व ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर बंद रहेगी बिजली
विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में आपूर्ति रहेगी बाधित
आइजी कॉलोनी में बिजली संकट
इधर भगवानपुर के आइजी कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर रविवार को दिनभर बिजली संकट की स्थिति रही. रात के दस बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी, इस कारण मोहल्ले में जल संकट की स्थिति हो गयी. मामले में भगवानपुर जेई ने बताया कि वहां ट्रांसफॉर्मर बदला गया, नये ट्रांसफॉर्मर को चार्ज पर रखा गया जिससे देर रात 12 बजे बिजली चालू की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन