ePaper

पूरे दिन पुलिस व डीटीओ ने चलाया अभियान, 105 वाहनों से वसूले 1.93 लाख रुपये

Updated at : 03 Sep 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे दिन पुलिस व डीटीओ ने चलाया अभियान, 105 वाहनों से वसूले 1.93 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर : नये मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के दूसरे दिन सोमवार को जिला पुलिस व डीटीओ ने अलग-अलग जगहों पर दिनभर अभियान चलाया. इस दौरान 105 वाहनों से एक लाख तिरानवे हजार रुपये की वसूली की गयी. शहरी थानों की पुलिस में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने आठ वाहनों से दस हजार, नगर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नये मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के दूसरे दिन सोमवार को जिला पुलिस व डीटीओ ने अलग-अलग जगहों पर दिनभर अभियान चलाया. इस दौरान 105 वाहनों से एक लाख तिरानवे हजार रुपये की वसूली की गयी.

शहरी थानों की पुलिस में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने आठ वाहनों से दस हजार, नगर थाने की पुलिस ने आठ वाहनों से आठ हजार, मिठनपुरा ने 16 गाड़ियों से 16 हजार, अहियापुर ने चार बाइक से चार हजार, सिकंदरपुर आेपी ने 11 गाड़ियों से 11 हजार, सदर ने आठ गाड़ियों से आठ हजार, विवि पुलिस ने तीन गाड़ियों से तीन हजार, डीटीओ ने 26 वाहनों की चेकिंग की इससे 26 हजार रुपये वसूले. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने सबसे अधिक 21 वाहनों से 29 हजार 500 रुपये की राशि वसूली की. मंगलवार को भी यह अभियान शहर से लेकर गांव तक चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन