ePaper

डिक्की तोड़ 2. 50 लाख रुपये नकदी व घर का नक्शा उड़ाया

Updated at : 12 Aug 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
डिक्की तोड़ 2. 50 लाख रुपये नकदी व घर का नक्शा उड़ाया

मुजफ्फरपुर :स्टेशन रोड में बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने 2. 50 लाख नकदी व घर का नक्शा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर सदर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी निवासी पीड़ित गोपाल महतो ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया है. पुलिस दर्ज […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :स्टेशन रोड में बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने 2. 50 लाख नकदी व घर का नक्शा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर सदर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी निवासी पीड़ित गोपाल महतो ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया है.

पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में गोपाल महतो ने बताया कि नौ अगस्त की शाम चार बजे रेड क्रॉस स्थित एसबीआई शाखा से 2. 50 लाख रुपये की निकासी की थी. पैसे को एक झोला में डालकर बाइक की डिक्की में रख लिया. वहां से जमीन का कागजात व नक्शा लेने के लिए वह मोतीझील पहुंचा.

शाम साढ़े पांच बजे वहां से दोनों कागजात लेकर घर के लिए निकला. कुछ दूर आगे बढ़ने पर उसके बाइक का अगला चक्का पंचर होने का एहसास हुआ. जाम लगे होने के कारण वह धीरे- धीरे आगे बढ़ता गया. स्टेशन रोड में माल गोदाम के पास पहुंचा तो उसके बाइक का डिक्की टूटा हुआ था. उसमें रखा नक्शा व 2. 50 लाख नकदी गायब थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन