बाढ़पीड़ितों की सहायता करने में कोताही नहीं बरतें अधिकारी
Updated at : 03 Aug 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/कटरा : जिल के प्रभारी मंत्री सह उद्योग मंत्री श्याम रजक ने शुक्रवार को कटरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत मुहैया कराने की बात कही. अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकारी संपदा पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/कटरा : जिल के प्रभारी मंत्री सह उद्योग मंत्री श्याम रजक ने शुक्रवार को कटरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत मुहैया कराने की बात कही. अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकारी संपदा पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है.
मंत्री ने एनडीआरएफ के मोटरबोट पर बैठकर बाढ़ प्रभावित बसघट्टा, बर्री पंचायत के हालात से रूबरू हुए. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुन हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. मंत्री ने बताया कि 38871 बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची उपलब्ध करायी गयी है. 3170 के खाते में बाढ़ राहत की राशि लाभुक के खाते में ट्रांसफर कर दी गयी है.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, कटरा प्रखंड प्रमुख, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा, डीसीएलआर स्वप्निल, एसडीओ, डीपीआरओ आदि मौजूद थे.चंगेल निवासी रामाशीष राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा की मांग की. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चंन्द्रकांत मिश्र ने बागमती परियोजना बांध के भीतर रहने वाले लोगों को मुआवजा व पुनर्वास के लिए मांग की.
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने कहा कि बागमती की धारा के कारण जेबीएसडी काॅलेज बकुची का अस्तित्व खतरे में है.प्रखंड जदयू अध्यक्ष देवेन्द्र सहनी ने बागमती परियोजना बांध को पूरा करने की मांग की.
नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री
औराई. जिले के प्रभारी मंत्री श्याम रजक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण के दौरान 12:30 बजे बेनीपुर स्थित बागमती नदी की धारा पर बने कॉफर बांध का निरीक्षण करने आने वाले थे. तीन बजे तक सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंत्री के इंतजार में बैठे रहे. एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार से बेनीपुर नहीं आने की जानकारी होने पर कार्यकर्ता व ग्रामीण निराश होकर लौट गये. मौके पर पहुंचे बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष ने बांध का निरीक्षण कर लौट गये.
जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, युवा अध्यक्ष बसंत शाही, पवन पटेल समेत कई नेता व ग्रामीण अपनी बातें रखने के लिए बांध पर उपस्थित थे,लेकिन प्रभारी मंत्री नहीं आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




