मुजफ्फरपुर: चांदनी चौक से बैरिया तक अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 51 वाहनों से वसूला डेढ़ लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Chandni chowk bairiya illegal parking drive transport department fine

चांदनी चौक पर अवैध पार्किंग की गयी ट्रक को जब्त करती पुलिस

Muzaffarpur News: चांदनी चौक से बैरिया तक परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 बड़े वाहनों से डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला और गैरेज संचालकों को चेतावनी दी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक चांदनी चौक और उसके आस-पास के क्षेत्रों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पश्चिमी के निर्देश पर चांदनी चौक से बैरिया और सुधा डेयरी मोड़ तक अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया. इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के वाहन चालकों और गैरेज संचालकों में हड़कंप मच गया.

अस्पताल में अगलगी के कारण नहीं पहुंचे मजिस्ट्रेट, फिर भी परिवहन टीम ने की कार्रवाई

अभियान की शुरुआत में एक बड़ी बाधा सामने आई. सुबह शहर के एक अस्पताल में भीषण अगलगी की घटना हो जाने के कारण प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी राहत कार्य में व्यस्त हो गए और अतिक्रमण हटाने की मुख्य कार्रवाई में शामिल नहीं हो सके. इसके बावजूद, परिवहन विभाग की टीम ने अपने स्तर से मोर्चे को संभाला. टीम ने दोनों प्रमुख सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध रूप से पार्क किए गए 51 बड़े वाहनों को पकड़ा और उन पर कुल डेढ़ लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया.

प्रभारी डीटीओ की कड़क चेतावनी, टीम को देखते ही भागे बस और ट्रक चालक

प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) कुमार विवेक के नेतृत्व में टीम ने चांदनी चौक से लेकर बैरिया और सुधा डेयरी मोड़ तक सड़क किनारे खड़े सभी वाहनों को खदेड़कर हटवाया. टीम ने स्थानीय गैरेज संचालकों को सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा सड़क पर वाहनों की मरम्मत या अवैध पार्किंग की गई, तो सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के डर से मोड़ पर खड़े ऑटो, बस और ट्रक चालक अपने-अपने वाहन लेकर तेजी से फरार हो गए. इस सफल अभियान में प्रभारी डीटीओ के साथ एमवीआई राकेश रंजन, अरविंद कुमार, रंजन गुप्ता, ईएसआई अरुण, आशुतोष, चंदन और पवन मुख्य रूप से शामिल रहे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन