मुजफ्फरपुर: सिवाइपट्टी से गायब एक बच्चे की मां प्रेमी के साथ पश्चिम बंगााल से बरामद, युवक गिरफ्तार

सिवाइपट्टी थाना
सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र से लापता एक विवाहित महिला को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बरामद कर लिया है. मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. महिला का बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के पानापुर गंगवार गांव से लापता एक विवाहित महिला को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है. इस मामले में महिला के साथ रह रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस शनिवार को महिला का न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी.
22 मई से थी लापता
जानकारी के अनुसार पानापुर गंगवार गांव स्थित अपने मायके से 22 मई को एक बच्चे की मां आंचल कुमारी लापता हो गई थी. महिला का ससुराल शिवहर जिले के श्यामपुर भटंहा गांव में है. महिला के लापता होने के बाद उसके पिता मनोज राय ने सिवाइपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
युवक और उसकी मां को बनाया था आरोपित
दर्ज प्राथमिकी में श्यामपुर भटंहा गांव निवासी गुड्डु कुमार और उसकी मां को नामजद आरोपित बनाया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और महिला की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी.
कोलकाता से हुई बरामदगी
सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से महिला और आरोपी युवक को बरामद कर लिया है. दोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्थानीय स्तर पर लाया गया है.
न्यायालय में होगा बयान
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद महिला का शनिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा. महिला के बयान और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










