ePaper

मुजफ्फरपुर : बांध के टूटने से 16 पंचायतों के लोगों की उड़ी नींद

Updated at : 01 Aug 2019 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बांध के टूटने से 16 पंचायतों के लोगों की उड़ी नींद

औराई (मुजफ्फरपुर) : थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित लखनदेई नदी का बांध मंगलवार की देर रात दोबारा टूट गया. नवनिर्मित बांध को पांच दिन पूर्व ही बांधा गया था. इसके पूर्व 23 जुलाई को बांधने के दौरान यह बांध बह गया था. नवनिर्मित बांध के दोबारा टूट जाने से औराई, रतवारा पश्चिमी, रतवारा पश्चिमी, […]

विज्ञापन
औराई (मुजफ्फरपुर) : थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित लखनदेई नदी का बांध मंगलवार की देर रात दोबारा टूट गया. नवनिर्मित बांध को पांच दिन पूर्व ही बांधा गया था. इसके पूर्व 23 जुलाई को बांधने के दौरान यह बांध बह गया था.
नवनिर्मित बांध के दोबारा टूट जाने से औराई, रतवारा पश्चिमी, रतवारा पश्चिमी, भलूरा, रामपुर, सिमरी, विशनपुर गोकुल समेत 16 पंचायतों के लोगों पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. 2017 में विशुनपुर बांध टूट गया था. लेकिन दो साल तक मरम्मत नहीं की गयी. सात दिन पूर्व लगभग बीस मीटर तक बांध बहने से कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन