इमरजेंसी में डॉक्टर से दुर्व्यवहार, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2019 2:05 AM
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में शुक्रवार की दोपहर मरीज को देर से देखने का आरोप लगा कर लोगों ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर से बदतमीजी का भी प्रयास किया. दूसरे मरीज के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान इमरजेंसी में तैनात सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे. डॉक्टर की शिकायत पर सुरक्षा गार्ड हरकत […]
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में शुक्रवार की दोपहर मरीज को देर से देखने का आरोप लगा कर लोगों ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर से बदतमीजी का भी प्रयास किया. दूसरे मरीज के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान इमरजेंसी में तैनात सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे. डॉक्टर की शिकायत पर सुरक्षा गार्ड हरकत में आया. इसके बाद हंगामा कर रहे मरीज के परिजन को इमरजेंसी से बाहर निकाल दिया.
बताया गया कि शिवहर के तरियानी की कौशल्या देवी पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंचीं. डॉक्टर ने देखने के बाद उसे सर्जरी ओपीडी में रेफर कर दिया. लेकिन मरीज के परिजन इमरजेंसी में ही दिखाने के लिए डटे रहे और हंगामा करने लगे. डॉक्टर ने समझाने का प्रयास किया, तो बदतमीजी करने पर उतारू हो गये. इधर, अस्पताल मैनेजर ने बताया कि हंगामा होने पर मरीज के परिजन को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










