आज सुबह में रामदयालु व बेला की एक घंटे बंद रहेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 4:35 AM
मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला में सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए शनिवार को 11 केवीए टाउन वन, टाउन टू व 33 केवीए आइडीपीएल बेला फीडर की बिजली सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बंद रहेगी. ऐसे में भिखनपुरा, मधौल, कफेन, रामदयालु, कच्ची-पक्की, दिघरा, शेरपुर, बियाडा, बेला फेज वन व टू, मिठनपुरा, मुशहरी, राजपुत […]
मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला में सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए शनिवार को 11 केवीए टाउन वन, टाउन टू व 33 केवीए आइडीपीएल बेला फीडर की बिजली सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बंद रहेगी.
ऐसे में भिखनपुरा, मधौल, कफेन, रामदयालु, कच्ची-पक्की, दिघरा, शेरपुर, बियाडा, बेला फेज वन व टू, मिठनपुरा, मुशहरी, राजपुत टोला, रोहुआ, कन्हौली, खादी भंडार रोड सहित छह दर्जन से अधिक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. शहरी टू के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि रामदयालु पुल के पास जो भी हाइटेंशन का तार है, उसके नीचे सुरक्षा के तौर पर गार्ड वायर लगाया जा रहा है. इस कारण बिजली अपूर्ति नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










