ePaper

गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Updated at : 10 Jul 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

गायघाट के भरतनगर गांव में हुई घटना गायघाट : बेनीबाद ओपीक्षेत्र के भरतनगर गांव में मंगलवार को खेत में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. एक अन्य बच्ची गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती है. मृत बच्चियों की पहचान भरतनगर गांव के अरुण राम की पुत्री काजल कुमारी […]

विज्ञापन

गायघाट के भरतनगर गांव में हुई घटना

गायघाट : बेनीबाद ओपीक्षेत्र के भरतनगर गांव में मंगलवार को खेत में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. एक अन्य बच्ची गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती है. मृत बच्चियों की पहचान भरतनगर गांव के अरुण राम की पुत्री काजल कुमारी (10) व संजय राम की पुत्री मुस्कान कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है. कृष्णदेव साह की पुत्री सोनाली की स्थिति नाजुक है.
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान मुस्कान, काजल व सोनाली तीनों घर से खेत की ओर निकली थी. बगल के खेत में जेसीबी से करीब 20 फुट गड्ढा किया गया है. बारिश होने के कारण उसमें पानी भर गया है. तीनों बच्चियाें का पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गड्ढे में चली गयीं. पास में काम कर रहे एक व्यक्ति ने तीनों को डूबते देख बचाने का प्रयास किया.
शोर होने पर परिजन भी पहुंचे. तीनों को पानी से निकाल कर पीएचसी लाया गया, जहां काजल व मुस्कान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. कृष्णदेव साह की पुत्री सोनाली कुमारी एसकेएमसीएच में भर्ती है. दोनों बच्चियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया.
ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए किया एनएच जाम
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर एनएच 57 को गायघाट चौक के समीप जाम कर दिया. बेनीबाद व गायघाट पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. बीडीओ अनिल कुमार व सीओ पवन कुमार मौकेपर पहुंचे और मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपये देने आश्वासन दिया. करीब एक घंटा के बाद एनएच 57 से जाम हटाया जा सका. खनन माफियाओं द्वारा गायघाट के अनेकों हिस्सों में अवैध रूप से खेतों में मिट्टी का खनन किया गया है.
जो बारिश के मौसम में पानी भर जाने के कारण खतरनाक बन गया है. बारिश के मौसम में खेतों की तरफ जाने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन