पारू में गार्ड के घर से 45 लाख के आभूषण व पांच लाख नकदी चाेरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 6:09 AM
पारू : पारू थाना के जलीलनगर गांव में स्टेट बैंक के गार्ड के घर में चोरों ने भीषण चोरी की है. घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट चोरों ने पांच लाख नकदी और 45 लाख के आभूषण की चोरी कर ली है. पीड़ित लालबाबू सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
पारू : पारू थाना के जलीलनगर गांव में स्टेट बैंक के गार्ड के घर में चोरों ने भीषण चोरी की है. घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट चोरों ने पांच लाख नकदी और 45 लाख के आभूषण की चोरी कर ली है. पीड़ित लालबाबू सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना चार जुलाई की रात की बतायी जा रही है.
पीड़ित परिवार की मांग पर शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय से आये डॉग स्क्वायड दस्ते ने जांच की. लेकिन कुत्ता बीच सड़क पर ही जाकर बैठ गया. प्रभारी थानाध्यक्ष मो रुस्तम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. लालबाबू सिंह भारतीय स्टेट बैंक में गार्ड के रूप में मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं. वे गांव में घर में ताला लगा कर परिवार समेत शहर में ही रहते हैं. चोरी की रात घर पर कोई नहीं था. डीएसपी का कहना है कि चोरी के आभूषण समेत नकदी राशि की भी छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










