कहीं मारी गोली, कहीं पिस्टल सटा लूटा

हथौड़ी : सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पितौझिया के बीच एनएच 77 सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी पर गोलीबारी करते हुए 73 हजार रुपये लूट लिये. गोली लगने से माइक्रो फाइनेंस कर्मी थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी मो इरशाद अहमद (45) व गांव के डीलर […]
हथौड़ी : सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पितौझिया के बीच एनएच 77 सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी पर गोलीबारी करते हुए 73 हजार रुपये लूट लिये. गोली लगने से माइक्रो फाइनेंस कर्मी थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी मो इरशाद अहमद (45) व गांव के डीलर किशनदेव ठाकुर (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इरशाद अहमद को तीन गोली दाहिने हाथ में, केहुनी व पेट में लगी है. अभी केहुनी व पेट में गोली फंसी हुई है. वहीं किशनदेव ठाकुर के दाहिने पैर में गोली लगने से जांघ की हड्डी टूट गयी. दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. डॉ भारतेंदु के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम इरशाद को लगी गोली को ऑपरेशन कर निकालने में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




