बेला में छात्रा से बदसलूकी करने पर युवक की पिटाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 2:25 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बेला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में शनिवार की सुबह कोचिंग की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी. मामले की जानकारी होने पर पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. हंगामा शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को चकमा दिया. इसी बीच […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बेला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में शनिवार की सुबह कोचिंग की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी. मामले की जानकारी होने पर पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. हंगामा शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को चकमा दिया. इसी बीच मौका पाकर आरोपित युवक फरार हो गया. इसके बाद छात्रा अपने परिजन के साथ घर लौट गयी.

घटना की सूचना पर थाने की गश्ती जीप भी मौके पर पहुंची. लेकिन, तब तक मामला शांत हो गया था. हालांकि, इस बाबत थानेदार राज कुमार ने बताया कि देर शाम तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. पीड़िता मिठनपुरा से कोचिंग कर लौट रही थी. आरोपित युवक भी उसके साथ ही पढ़ता है.
सुबह जब छात्रा क्लास कर वापस घर लौट रही थी, तो आरोपित उसके घर से करीब 200 मीटर पहले एक गली में रोक कर उसको अपना मोबाइल नंबर देने लगा. छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. आरोपित युवक को पकड़ उसकी जम कर पिटाई कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन