ePaper

मुजफ्फरपुर : पत्रकार हत्याकांड में नहीं हुई गवाही, पत्नी लौटी, अब 28 को सुनवाई

Updated at : 12 Mar 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पत्रकार हत्याकांड में नहीं हुई गवाही, पत्नी लौटी, अब 28 को सुनवाई

सीबीआइ गवाही के लिए आशा को लेकर पहुंचा था कोर्ट मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में सोमवार को सीबीआइ गवाही के लिए राजदेव रंजन की पत्नी आशा यादव को लेकर पहुंचा था. सीबीआइ के पीपी ने गवाह के रूप में आशा यादव की गवाही के लिए हाजिरी दी. लेकिन, इंचार्ज कोर्ट के रहने के कारण […]

विज्ञापन
सीबीआइ गवाही के लिए आशा को लेकर पहुंचा था कोर्ट
मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में सोमवार को सीबीआइ गवाही के लिए राजदेव रंजन की पत्नी आशा यादव को लेकर पहुंचा था. सीबीआइ के पीपी ने गवाह के रूप में आशा यादव की गवाही के लिए हाजिरी दी. लेकिन, इंचार्ज कोर्ट के रहने के कारण गवाही नहीं हो सकी. इस कारण घटना की सूचक आशा यादव को लौटना पड़ा.
कोर्ट ने गवाही के लिए 28 मार्च की अगली तिथि तय की है. बनाये गये विशेष कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार के अवकाश पर रहने के कारण एडीजे-13 सुनील कुमार सिन्हा प्रभार में थे. पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल और भागलपुर जेल से अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करायी गयी. वहीं, विजय गुप्ता, रोहित सोनी, राजेश कुमार, रिशु जायसवाल एवं सोनी गुप्ता की पेशी मुजफ्फरपुर जेल से करायी गयी.
सीबीआई ने मो. शहाबुद्दीन, अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां, विजय गुप्ता, रोहित सोनी, राजेश कुमार, रिशु जायसवाल व सोनू गुप्ता पर चार्जशीट दाखिल की थी. पत्रकार राजदेव रंजन को 13 मई, 2016 की रात सीवान में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन