मुजफ्फरपुर: बोचहाँ में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Police and locals at the site of a fatal road accident on NH-27 near Bhola Chowk in Bochaha, Muzaffarpur.

सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग

मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन (एनएच-27) पर बोचहाँ के भोला चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय महिला पुष्पा कुमारी की मौत हो गई. हादसे में उनके पति और पुत्र सुरक्षित बच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क (एनएच-27) पर शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. दुर्घटना बोचहाँ थाना क्षेत्र के भोला चौक के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पति और पुत्र के साथ जा रही थी महिला

मृतका की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के लोह बंदरा गांव निवासी विकास कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार विकास कुमार अपनी पत्नी पुष्पा कुमारी और पुत्र गोलू कुमार के साथ बाइक से गांव लोह बंदरा से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी दौरान भोला चौक के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

महिला की मौके पर बिगड़ी हालत

हादसे में पुष्पा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति और पुत्र सुरक्षित बच गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम और स्थानीय गश्ती दल मौके पर पहुंचा.

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहाँ पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के निर्देश पर सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, तारकेश्वर कुमार सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है. अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन