जीपीएस से ट्रैक्टर के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

Updated at : 01 Feb 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
जीपीएस से ट्रैक्टर के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/सारण : ट्रैक्टर में लगे जीपीएस सिस्टम से पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है. 29 जनवरी की रात रामदयालु नगर इलाके से चोरी ट्रैक्टर को मशरक पुलिस ने चोरों सहित पकड़ लिया. मनियारी थाने के अमरख गांव निवासी रामनाथ प्रसाद का ट्रैक्टर चोरी हो गया था. घटना को लेकर पीड़ित ने सदर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/सारण : ट्रैक्टर में लगे जीपीएस सिस्टम से पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है. 29 जनवरी की रात रामदयालु नगर इलाके से चोरी ट्रैक्टर को मशरक पुलिस ने चोरों सहित पकड़ लिया. मनियारी थाने के अमरख गांव निवासी रामनाथ प्रसाद का ट्रैक्टर चोरी हो गया था. घटना को लेकर पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

सदर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे जीपीएस सिस्टम से रामनाथ प्रसाद को सारण के मशरक थाना क्षेत्र में गाड़ी होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने वहां की पुलिस से संपर्क किया. मशरक पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान तरैया मोड़ से चोरी के ट्रैक्टर के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुअनि मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस बल को सूचना मिली कि चोरी का एक लाल रंग का महेंद्रा ट्रैक्टर एसएच-73 से मलमलिया ले जाया जा रहा है.

तरैया मोड़ के पास पुलिस को देख ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति और एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने चारों व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ के बाद ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति के अलावे कई लोगों की संलिप्तता सामने आयी है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार चोरों ने 6 ट्रैक्टर की चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है.

इसमें डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वमरपुर से, गरखा थाना क्षेत्र के गरखा-छपरा रोड स्थित फुरसतपुर से, जलालपुर के भटकेशरी से, अमनौर के बसंतपुर और ढोलाही नारा लाईन होटल के पास से और रामदयालु नगर इलाके से ट्रैक्टर की चोरी की गयी है. इस गिरोह के ग्रुप लीडर मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के तहत गोविंद बहिलवारा टोले चैनपुर गांव निवासी अवधेश कुमार वर्मा का नाम सामने आया है.

जबकि गोपालगंज के बैकुंठपुर थानांतर्गत राजापट्टी गांव निवासी सुनील सिंह के माध्यम से चोरी का ट्रैक्टर बेचा गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सदर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है. केस के आइओ को मशरक भेजा जायेगा.

इनकी हुई गिरफ्तारी : सुखन महतो, खाजे महम्मदपुर टोले चैनपुर, करजा, मुजफ्फरपुर, मंतोष महतो, फंडा जोरैया
विपिन कुमार व धर्मेंद्र कुमार, गोविंद बहिलारा, सरैया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन