Muzaffarpur News: बिना शादी ही पति को ढूंढ़ने थाने पहुंची स्नातक की छात्रा, दारोगा से कहा खोजकर ला दीजिए

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 26 May 2026 9:41 PM

विज्ञापन

बिना शादी ही पति को ढूंढ़ने थाने पहुंची स्नातक की छात्रा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के नगर थाने में स्नातक की छात्रा ने मंदिर में शादी करने वाले अपने प्रेमी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. हाजीपुर का रहने वाला युवक इमलीचट्टी से अचानक गायब हो गया है, पुलिस जांच में जुटी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: प्यार, शादी और फिर अचानक पति का गायब हो जाना. नगर थाने में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब स्नातक की एक छात्रा अपने कथित पति की गुमशुदगी की शिकायत लेकर पहुंची. छात्रा का कहना था कि उसका प्रेमी, जिसे वह अपना पति मान चुकी है, हाजीपुर जाने के दौरान इमलीचट्टी से अचानक गायब हो गया है. उसने दारोगा से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, कुछ भी करिए, लेकिन मेरे पति को खोजकर ला दीजिए. छात्रा का कहना था कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है. पटना तक खोजबीन कर ली लेकिन, मेरे हसबैंड का कुछ पता नहीं चल पा रहा है.


मंदिर में रचाई थी शादी, कल से है गायब


थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका पति जो हाजीपुर का रहनेवाला है पटना के एक फार्मा कॉलेज में पढ़ता है. वह भी पटना में ही रहकर एक कोचिंग स्थान में काम करती है. साथ ही सन्नातक की पढ़ाई भी कर रही है. काफी समय से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों ने समाज और परिवार की नजरों से दूर एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी रचाई थी. हालांकि, इस शादी का कोई कानूनी दस्तावेज या सामाजिक गवाह नहीं है. छात्रा के मुताबिक, कल उसका फॉर्म डालने के लिए आए थे. वापस हाजीपुर जाने के लिए निकले थे. जैसे ही वे इमलीचट्टी पहुंचे, अचानक वहां से गायब हो गया और फिर वापस नहीं लौटा. काफी देर तक इंतजार करने और मोबाइल स्विच ऑफ आने के बाद छात्रा परेशान हो गई.

बिना कानूनी शादी पति की तलाश में उलझी पुलिस

जब छात्रा लिखित शिकायत लेकर नगर थाने पहुंची, तो पुलिसकर्मी भी उसकी कहानी सुनकर हैरत में पड़ गए. छात्रा ने युवक को अपना पति बताते हुए उसे ढूंढने की लिखित अर्जी दी है. पुलिस के सामने कानूनी पेंच यह है कि शादी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है. महिला दारोगा ने छात्रा की शिकायत पर उसके कथित पति का सुराग लगाने के लिए लड़के परिजन से संपर्क साधी है. अपर थानेदार रविकांत दुबे ने छात्रा से लंबी पूछताछ की है. उनका कहना है कि लड़के के परिजन को कोई टेंशन ही नहीं है. लड़की ने थाने में लिखित शिकायत दी है. उसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन