ePaper

मड़वन : मड़वन में दालान से 64 कार्टन शराब बरामद

Updated at : 30 Jan 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
मड़वन :  मड़वन में दालान से 64 कार्टन शराब बरामद

मड़वन : पुलिस ने मंगलवार को करजा थाना क्षेत्र के गंवसरा पंचायत के चौर में बने एक दलान से 64 कार्टन शराब बरामद की. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. मामले की जांच की जा रही है. […]

विज्ञापन

मड़वन : पुलिस ने मंगलवार को करजा थाना क्षेत्र के गंवसरा पंचायत के चौर में बने एक दलान से 64 कार्टन शराब बरामद की. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. मामले की जांच की जा रही है.

पुआल से शराब बरामद
औराई. पुलिस ने भरथुआ गांव से बबन साह के किराना दुकान के बगल में पुआल से 24 बोतल शराब बरामद की. थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर बबन साह फरार हो गया.
बंदरा में टमाटर के खेत से 13 बोतल शराब बरामद
बंदरा. पुलिस ने छापेमारी कर रतवारा गांव के रामेशर महतो के घर के पीछे टमाटर के खेत से 13 बोतल शराब बरामद की. ओपी अध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि अंधेरा का लाभ उठाकर तस्कर भाग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन