बिहार : गैंगवार में एटीएम फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत कलवारी गांव स्थित लीची के एक बगान में मंगलवार को राशि के बंटवारे को लेकर गैंगवार में एक एटीएम फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान पानापुर पुलिस चौकी […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत कलवारी गांव स्थित लीची के एक बगान में मंगलवार को राशि के बंटवारे को लेकर गैंगवार में एक एटीएम फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान पानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत जामिन मठिया गांव निवासी अविनाश कुमार और अंकित कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों एटीएम फ्रॉड गिरोह से जुड़े थे और पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं. मनोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ उक्त एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




