मुजफ्फरपुर : हादसे में सीतामढ़ी के प्रतिरक्षण पदाधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 9:34 AM
मुरौल (मुजफ्फरपुर) : सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बखरी गांव के समीप सड़क हादसे में सीतामढ़ी जिले के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कपिलदेव पूर्वे की मौत हो गयी. उनकी पत्नी डॉ अन्नू प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. सीतामढ़ी में तैनात डॉ केडी पूर्वे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी कार […]
मुरौल (मुजफ्फरपुर) : सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बखरी गांव के समीप सड़क हादसे में सीतामढ़ी जिले के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कपिलदेव पूर्वे की मौत हो गयी. उनकी पत्नी डॉ अन्नू प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं.
सीतामढ़ी में तैनात डॉ केडी पूर्वे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी कार से मुजफ्फरपुर होते हुए पैतृक गांव जा रहे थे. शनिवार को उनके पुत्र का जन्मदिन भी था. सकरा थाने के बिशनपुर बखरी गांव के पास एक बच्ची अचानक उनकी कार के सामने आ गयी. बच्ची को बचाने में उनकी कार पोल से टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










