परिजनों के सामने 9वीं की छात्रा से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 5:25 PM
मुजफ्फरपुर : बिहार केमुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना अंतर्गत ईमली चौक इलाके में एक छात्रा के साथ चार लोगों द्वारा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिठनपुरा थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने सोमवार को बताया कि नौवीं की छात्रा के साथ सामूहिक […]
मुजफ्फरपुर : बिहार केमुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना अंतर्गत ईमली चौक इलाके में एक छात्रा के साथ चार लोगों द्वारा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिठनपुरा थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने सोमवार को बताया कि नौवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को पीड़िता के घर में अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि आरोपियों में एक कार्टन फैक्ट्री का संचालक भी शामिल है. उन्होंने युवती के परिजनों की पिटाई की और उनका हाथ-मुंह बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया.
विजय प्रसाद राय ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराए जाने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










