ePaper

मुजफ्फरपुर में भू-माफिया व अपराधियों का गठजोड़

Updated at : 15 Oct 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में भू-माफिया व अपराधियों का गठजोड़

गायघाट/मुजफ्फरपुर : जन अधिकार पार्टी के सरंक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को पूर्व मेयर समीर कुमार के चालक रोहित के घर कांटा पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया. पप्पू यादव ने मृतक रोहित के परिजनों को आर्थिक सहायता दी. कहा कि वे अपने स्तर से पूर्ण प्रयासरत हैं कि हत्यारा जल्द से […]

विज्ञापन
गायघाट/मुजफ्फरपुर : जन अधिकार पार्टी के सरंक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को पूर्व मेयर समीर कुमार के चालक रोहित के घर कांटा पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया. पप्पू यादव ने मृतक रोहित के परिजनों को आर्थिक सहायता दी. कहा कि वे अपने स्तर से पूर्ण प्रयासरत हैं कि हत्यारा जल्द से जल्द गिरफ्तार हो.
जानकारी हो कि चालक रोहित की हत्या पूर्व मेयर समीर कुमार के साथ अपराधियों ने एके 47 से कर दी थी. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में भू माफिया व अपराधियों का गठजोड़ है. भू माफिया, अपराधी, नेता व दारोगा का राज चल रहा है. मौके पर प्रदेश सचिव मंदीप कुमार सिंह सोनू, वकील सहनी, लालमोहन मिश्रा, संतोष साह, आलोक शर्मा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन