ePaper

नाबालिग से छह माह तक अधेड़ ने किया दुष्कर्म, जब परिजनों को पता चला तो...

Updated at : 14 Oct 2018 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से छह माह तक अधेड़ ने किया दुष्कर्म, जब परिजनों को पता चला तो...

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आयी है. जहां, एक अधेड़ ने 14 साल की बच्ची से छह महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुहल्ले में 14 साल की किशोरी से मो. अरशद (50) छह माह से दुष्कर्म […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आयी है. जहां, एक अधेड़ ने 14 साल की बच्ची से छह महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुहल्ले में 14 साल की किशोरी से मो. अरशद (50) छह माह से दुष्कर्म कर रहा था. अंत में पीड़िता भी शनिवार की शाम परिजनों को इसकी पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पीड़िता को लेकर रात्रि नौ बजे महिला थाने पहुंच गये. वहां आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी .

घटना की जानकारी होने के बाद सिटी एसपी राकेश कुमार महिला थाने पहुंच गये. वहां, पीड़िता व उसके परिजनों से पूछताछ किया. थानेदार ज्योति कुमार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तारी करने का आदेश दिया. सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की गयी. आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन