बिहार बोर्ड: सेंटअप टेस्ट से पहले भरा जायेगा फॉर्म , रजिस्ट्रेशन कार्ड, परीक्षा फॉर्म अपलोड, 24 तक भरें प्रपत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2018 6:33 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) में इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 की तैयारी शुरू हो गयी है. इस परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कार्ड व परीक्षा फाॅर्म भी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर https://bsebregistration.com/student/ अपलोड कर दिया है, ताकि रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त करने के साथ ही विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म भी भर सकें. प्लस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) में इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 की तैयारी शुरू हो गयी है. इस परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कार्ड व परीक्षा फाॅर्म भी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर https://bsebregistration.com/student/ अपलोड कर दिया है, ताकि रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त करने के साथ ही विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म भी भर सकें.
प्लस टू स्कूल व कॉलेजों (इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थान) में रजिस्ट्रेशन कार्ड के साथ ही परीक्षा फाॅर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि वे 24 सितंबर तक फाॅर्म भर कर शुल्क के साथ संबंधित संस्थान में जमा कर सकें. उसके आधार पर संस्थानों द्वारा 25 सितंबर से एक नवंबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन फाॅर्म व शुल्क जमा किया जायेगा.
सेंटअप और नॉन सेंटअप की सूची टेस्ट के बाद तैयार होगी
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार सेंटअप से पहले सभी विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरेंगे. उसके बाद सेंटअप टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर शिक्षण संस्थान सेंटअप व नॉन सेंटअप विद्यार्थियों की सूची तैयार कर 20 नवंबर तक बोर्ड को सौंपेंगे. सूची के आधार पर नॉन सेंटअप विद्यार्थियों द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क (फाॅर्म भरने के समय दिया गया) लौटा दिया जायेगा.
समुचित डाटा संग्रह करने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा सेंटअप से पहले विद्यार्थियों का परीक्षा फाॅर्म भरवाया जा रहा है. लेकिन यह भी बताया गया है कि परीक्षा फाॅर्म व शुल्क जमा करनेवाले विद्यार्थियों का सेंटअप टेस्ट में शामिल होकर उत्प्रेषित होना अनिवार्य है.
रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देनेवाले को भी मौका
साथ ही वैसे विद्यार्थियों को भी बोर्ड की ओर से एक मौका दिया गया है, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फाॅर्म भरा जा चुका है, लेकिन किसी कारणवश शुल्क जमा नहीं हो सका है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि एेसे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुल्क पहले जमा करके रजिस्ट्रेशन कार्ड को बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव करायेंगे. उसके बाद ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने के साथ ही शुल्क जमा किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन