ब्रह्मपुरा के युवक ने मेडिकल में नामांकन के नाम पर की ठगी, पटना से गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2018 10:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/मुजफ्फरपुर : मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज संदीप राज जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने पाटलिपुत्र इलाके से गिरफ्तार कर लिया. वह मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक का रहने वाला है. संदीप कोपटना पुलिस के साथ ही झारखंड व पश्चिम बंगाल […]
विज्ञापन
पटना/मुजफ्फरपुर : मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज संदीप राज जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने पाटलिपुत्र इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
वह मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक का रहने वाला है. संदीप कोपटना पुलिस के साथ ही झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस भी तलाश रही थी. वह एडमिशन के नाम पर किसी से पांच लाख तो किसी से दस लाख रुपये ठग चुका है. वह न तो किसी का एडमिशन करा पाया और न ही उसने पैसे वापस किये. संदीप के खिलाफ कोतवाली थाने में छात्रों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदीप राज को गिरफ्तार कर लिया.
कई राज्यों के छात्रों से कर चुका है ठगी
संदीप राज पश्चिम बंगाल व झारखंड के कई छात्रों से ठगी कर चुका है. इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कई मामले दर्ज हैं. वह जेल भी भेजा जा चुका है. यह छात्रों को मेडिकल कॉलेज के ऑफिस तक घूमा कर वापस ले आता था और फिर पैसे वसूल लेता था.
एडमिशन के नाम पर लिये थे 40 लाख
पकड़ा गया संदीप राज होटल पाटलिपुत्रा निर्वाणा में पहचान छिपा कर रह रहा था. यह कई दिनों से कमरा नंबर 116 में था. पुलिस को उसके वहां रहने की सूचना मिल गयी थी. उसके खिलाफ बेगूसराय के रहने वाले अखिलेश प्रसाद ने कोतवाली थाने में 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अखिलेश ने आरोप लगाया था कि इसने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर उससे 40 लाख रुपये ले लिये थे और कॉलेज में एडमिशन नहीं कराया. वह पैसे भी वापस नहीं कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




