देशद्रोह का आरोप लगाते हुए पूर्व क्रिकेटर सिद्धू के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में शिकायत दायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 9:03 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर राजद्रोह का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाये जाने को लेकर आज एक परिवाद पत्र दायर किया गया है. वकील सुधीर […]
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर राजद्रोह का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाये जाने को लेकर आज एक परिवाद पत्र दायर किया गया है.
वकील सुधीर कुमार ओझा ने उक्त परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में भादवि की धारा 124 ए, 153 बी, और 504 के तहत दर्ज करायी है. अदालत ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 24 अगस्त को तय की है. सिद्धू गत 18 अगस्त को पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वहां गये थे और उस दौरान पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










