मुजफ्फरपुर: विद्यालय परिसर में विवाद के बाद धारदार हथियार से शिक्षकों पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur news

प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर के एक हाईस्कूल में विवाद के बाद दो शिक्षकों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में दोनों शिक्षक घायल हुए हैं और पुलिस जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव स्थित एक उच्च विद्यालय में मंगलवार को विवाद के बाद शिक्षकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पीड़ित शिक्षक ने मामले में स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विद्यालय परिसर में विरोध के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार एक शिक्षक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने और उनके सहकर्मी ने विद्यालय परिसर में एक युवक और युवती को बैठा देखा. इस दौरान बातचीत और विरोध के बाद विवाद की स्थिति बन गई.

मामला बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. बाद में युवक और युवती को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया.

स्कूल से लौटने के दौरान हमला करने का आरोप

पीड़ित शिक्षकों का आरोप है कि दोपहर करीब 12:35 बजे जब वे स्कूल से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया.

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में एक शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे शिक्षक के पैर में चोट लगी.

इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से दोनों घायल शिक्षकों को इलाज के लिए पारू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

पीड़ित शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में सुरक्षित माहौल बनाए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन