भुगतान नहीं होने से नाविकों ने नाव चलाने से किया इनकार

Updated at : 07 Jul 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
भुगतान नहीं होने से नाविकों ने नाव चलाने से किया इनकार

बोचहां : आथर घाट के पास बूढ़ी गंडक में जलस्तर में वृद्धि से आधा दर्जन से अधिक गांवों में खतरा मंडराने लगा है. पांच दिन पूर्व पीपा पुल बह जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नदी के उस पार जाने वाले मजदूरों की स्थिति खराब हो गयी है. साथ ही […]

विज्ञापन

बोचहां : आथर घाट के पास बूढ़ी गंडक में जलस्तर में वृद्धि से आधा दर्जन से अधिक गांवों में खतरा मंडराने लगा है. पांच दिन पूर्व पीपा पुल बह जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नदी के उस पार जाने वाले मजदूरों की स्थिति खराब हो गयी है. साथ ही साथ उस पार बसे लोगों को एक दूसरे से संपर्क भंग हो गया है. बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गयी है.

दूसरी ओर मजदूरी नहीं मिलने से नाराज आथर दक्षिण टोला के नाविकों ने नाव चलाने से इनकार कर दिया है. नाविकों ने कहा कि बाढ़ के समय करीब 30 दिन तक नाविकों ने काम किया. मजदूरी के लिए मुखिया से लेकर अंचल अधिकारी तक गुहार लगायी गयी. फिर भी भुगतान नहीं किया गया. नाविकों ने बैठक कर इस आशय की जानकारी ग्रामीणों को दे दी है. बैठक में रामफल सहनी, हरिचंद्र सहनी, मुकेश कुमार ठाकुर, नेवालाल सहनी, सीता राम सहनी, जगरनाथ सहनी, अर्जुन शर्मा, बिनोद ठाकुर आदि उपस्थित थे. सीओ सतीश कुमार ने कहा कि तत्काल नाव की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन