नक्सली से चिमनी व्यवसायी को खतरा

Published at :05 Jul 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली से चिमनी व्यवसायी को खतरा

सैप जवान हटाने का दिया निर्देश मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के रेवा निवासी चिमनी व्यवसायी मुनचुन सिंह को नक्सलियाें से खतरा है. विशेष शाखा नौ जून को ही डीएम व एसएसपी को पत्र लिख कर इस बात से आगाह कर चुका है. उसके बाद भी सुरक्षा के लिए उनकी चिमनी पर तैनात सैप जवान […]

विज्ञापन

सैप जवान हटाने का दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के रेवा निवासी चिमनी व्यवसायी मुनचुन सिंह को नक्सलियाें से खतरा है. विशेष शाखा नौ जून को ही डीएम व एसएसपी को पत्र लिख कर इस बात से आगाह कर चुका है. उसके बाद भी सुरक्षा के लिए उनकी चिमनी पर तैनात सैप जवान हटाने का निर्देश दिया गया है. बुधवार को उन्होंने एसएसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. उनका कहना है कि 27 दिसंबर 2016 को नक्सलियों ने उनके चिमनी को सिलिंडर बम से उड़ा दिया था. इस मामले में अनिल राम, रामबलि पासवान व मुसाफिर सहनी के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मई 2017 में दो नक्सलियों को पकड़ कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी.
तत्कालीन एसएसपी ने चिमनी की सुरक्षा के लिए सैप जवान की तैनाती कर दी थी. इधर, रामबलि पासवान जमानत पर रिहा हो चुका है. हाल में ही उसने रेवा इलाके में एक बैठक भी की गयी. विशेष शाखा भी इस बात को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन