जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया 22 मामलों की सुनवाई
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 01 Jun 2026 5:59 PM
भूमि विवाद से संबंधित मामलों में संबंधित अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
मुंगेर जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को डीएम के समक्ष रखा. आज की जन सुनवाई में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, सीमांकन तथा राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे. इसके अतिरिक्त कुछ आवेदन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, लोक सेवाओं के निष्पादन तथा अन्य प्रशासनिक विषयों से भी संबंधित थे. जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. भूमि विवाद से संबंधित मामलों में संबंधित अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निष्पादन किया जाए तथा आवेदकों को उनके मामलों की प्रगति से अवगत करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










