जमालपुर में पुलिस ने दो शराबी समेत पांच संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 3:05 PM
विज्ञापन
Munger News : रात के अंधेरे में जमालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से दो शराबियों और एक स्थान पर संदिग्ध अवस्था में बैठे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Munger News : मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशे में धुत व्यक्तियों के साथ-साथ पांच संदिग्ध युवकों को भी गिरफ्तार किया. जहां शराब के नशे में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, वहीं संदिग्ध अवस्था में मिले पांच युवकों को अनुमंडल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है.दो शराबी दोबारा गिरफ्त में
गिरफ्तार किए गए शराबियों में छोटी केशवपुर निवासी सुशील प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार और छोटी दौलतपुर निवासी सुशील तांती के पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार आलोक कुमार को दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस ने सख्ती दिखाई है.ध्वस्त रेलवे क्वार्टर से पकड़े गए पांच युवक
पुलिस ने पांचों संदिग्ध युवकों को थाना क्षेत्र के लोगों कॉलोनी इलाके में स्थित एक ध्वस्त रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार ये सभी युवक देर रात संदिग्ध स्थिति में एक जगह एकत्रित थे, जिससे उनकी गतिविधियों पर शक गहराया.
सभी युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के निवासी
गिरफ्तार युवकों में अभिषेक आनंद, आनंद कुमार, राजीव रंजन, पल्लव कुमार और नितिन कुमार शामिल हैं. सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है.थानाध्यक्ष का बयान
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए युवकों को एसडीओ कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. वहां से उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










