कोर्ट से लौट रहे मामी-भांजे को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत, भांजा गंभीर

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 1:38 PM

विज्ञापन

Munger Road Accident News :जाम से निकलने की कोशिश जानलेवा साबित हुई. मुंगेर के मस्जिद मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामी-भांजे को रौंद दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Munger News : नयारामनगर थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ के समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

कोर्ट से मुलाकात कर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर निवासी मनोरमा देवी अपने भांजे दीपक कुमार के साथ मुंगेर कोर्ट आई थीं. दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई जेल में बंद है और कोर्ट में तारीख के सिलसिले में वे दोनों उससे मिलने आए थे. मुलाकात के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे.

मस्जिद मोड़ पर जाम बना मौत की वजह

वापसी के दौरान मस्जिद मोड़ के पास लंबा जाम लगा हुआ था. जाम से निकलने की कोशिश में दोनों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों, महिला की मौत

ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां मनोरमा देवी को मृत घोषित कर दिया गया.

घायल युवक का चल रहा इलाज

घायल दीपक कुमार का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन