मुंगेर जिले के दो खान निरीक्षक का औरंगाबाद हुआ तबादला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 8:03 PM
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के आदेश का असर 24 घंटे के अंदर दिखने लगा. दो साल की अवधि पूर्ण करने वाले मुंगेर जिला खनन विभाग कार्यालय में पदस्थापित दो खान निरीक्षक का तबादला औरंगाबाद कर दिया गया
मुंगेर. बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के आदेश का असर 24 घंटे के अंदर दिखने लगा. दो साल की अवधि पूर्ण करने वाले मुंगेर जिला खनन विभाग कार्यालय में पदस्थापित दो खान निरीक्षक का तबादला औरंगाबाद कर दिया गया, जबकि उसके बदले जिले को मात्र एक खान निरीक्षक दिया गया है. मुंगेर जिला खनन विभाग कार्यालय में पदस्थापित राजू कुमार और रूपा कुमारी का स्थानांतरण औरंगाबाद कर दिया गया है. विदित हो कि जिला खनन विभाग कार्यालय में तीन खान निरीक्षक पदस्थापित थे. इसमें से दो राजू कुमार और रूपा कुमारी का नये आदेश के तहत इस कार्यालय में दो वर्ष से अधिक हो गया था. इन दोनों की जगह में मात्र एक औरंगाबाद में तैनात खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार को मुंगेर भेजा गया.
B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










