जब्त 1888.42 लीटर देसी व विदेशी शराब नष्ट
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 29 May 2026 5:36 PM
पुलिस विभाग की ओर से पुलिस निरीक्षक उमाशंकर एवं उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौजूद थे
मुंगेर
पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को शराब विनष्टिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशासनिक निगरानी में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोद कर विभिन्न कांडों में जब्त शराब को नष्ट किया गया. इस दौरान उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 1888.42 लीटर शराब विनष्ट की गई.जानकारी के अनुसार विनष्ट की गई शराब में 412 लीटर देशी शराब एवं 1475 लीटर विदेशी शराब शामिल थी. यह शराब जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज कुल 33 कांडों से संबंधित थी. प्रशासन द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत शराब को नष्ट किया गया. उत्पाद विभाग से जुड़े 13 कांडों की शराब भी विनष्ट की गई. इन कांडों में जब्त 182 लीटर देशी शराब तथा 18 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया. वहीं जिला पुलिस विभाग के 20 कांडों से संबंधित 230 लीटर देशी शराब एवं 1458 लीटर विदेशी शराब विनष्ट की गई. शराब विनष्टिकरण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई. दंडाधिकारी के रूप में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार मौजूद रहे. वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस निरीक्षक उमाशंकर एवं उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौजूद थे. इसके अलावा संबंधित सभी कांडों के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










