जमालपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति चुनाव संपन्न, पार्षदों ने फिर जताया पुराने सदस्यों पर भरोसा
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 1:17 PM
जमालपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति चुनाव संपन्न
Jamalpur Election News: जमालपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के चुनाव के दौरान एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया. अधिकांश सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि एक सीट पर हुए मुकाबले में आलोक कुमार ने जीत दर्ज की
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.
Jamalpur Election News: नगर परिषद जमालपुर की सशक्त स्थाई समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के नए सभागार में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. चुनाव में वार्ड पार्षदों ने पूर्व की सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों पर ही भरोसा जताया. पांच सदस्यीय समिति में चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि एक सीट के लिए हुए गुप्त मतदान में वार्ड संख्या 13 के पार्षद आलोक कुमार ने जीत हासिल की.
पुराने सदस्यों पर फिर जताया गया भरोसा
जमालपुर नगर परिषद के 36 वार्ड पार्षदों में से अधिकांश ने पूर्व की समिति को ही समर्थन दिया. सशक्त स्थाई समिति में वार्ड संख्या 34 की पार्षद दीपा सिन्हा, वार्ड संख्या 25 के पार्षद कैलाश कुमार, वार्ड संख्या 13 के पार्षद आलोक कुमार, वार्ड संख्या 2 के पार्षद अमित कुमार और वार्ड संख्या 18 की पार्षद शाहिना खातून शामिल हुए.
एक सीट पर हुआ मुकाबला
जानकारी के अनुसार समिति की एक सीट के लिए वार्ड संख्या 13 के पार्षद आलोक कुमार और वार्ड संख्या 12 के पार्षद साईं शंकर के बीच मुकाबला हुआ. इसके लिए गुप्त मतदान कराया गया. मतदान में आलोक कुमार को 22 वोट मिले, जबकि साईं शंकर को 11 मत प्राप्त हुए. इसके बाद आलोक कुमार को विजयी घोषित किया गया.
चार सदस्य निर्विरोध चुने गए
अन्य चार सदस्यों के खिलाफ किसी भी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया. इसके कारण कैलाश कुमार, दीपा सिन्हा, अमित कुमार और शाहिना खातून को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.
34 वार्ड पार्षद हुए शामिल
निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्ड पार्षदों में से 34 पार्षद चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए. वार्ड पार्षद मंडल बटेश्वर और सुदेश कुमार मंडल अनुपस्थित रहे. वहीं एक वोट को निरस्त भी किया गया.
निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन रहा अलर्ट
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. पूरे चुनाव के दौरान नगर परिषद परिसर में हलचल बनी रही.
Also Read: आज सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद, कोर्ट से मिला परमिशन, 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










