आरपीएफ ने रामपुर कॉलोनी में नाले पर बने आवागमन के रास्ते को किया ध्वस्त

Updated at : 07 Jan 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने रामपुर कॉलोनी में नाले पर बने आवागमन के रास्ते को किया ध्वस्त

नाले के ऊपर रखे गए स्लैब को हटाने का काम आरंभ हो गया

विज्ञापन

जमालपुर रेल इंजन कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से रेल अधिकारियों ने रामपुर रेलवे कॉलोनी के नाले पर बने बाहरी आवागमन के रास्ते को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया. बुधवार की सुबह ही रेलवे सुरक्षा बल के लगभग दो दर्जन से अधिक जवान अपने अस्त्र-शस्त्र और लाठी डंडे के साथ रामपुर कॉलोनी पहुंचे थे. उस समय लोगों को लगा कि रेलवे कॉलोनी से अतिक्रमण कार्यों को बाहर निकलना के लिए अभियान चलाया जाएगा. जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले अनाधिकृत लोगों में हड़कंप मच गया, परंतु उसके थोड़ी देर बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और रेल अधिकारी रामपुर कॉलोनी पहुंचे और जेसीबी मशीन से रेलवे कॉलोनी में सिविल एरिया से प्रवेश करने वाले नाले के ऊपर रखे गए स्लैब को हटाने का काम आरंभ हो गया. इस सिलसिले में रामपुर कॉलोनी क्षेत्र के चारों तरफ के नाले पर से स्लैब हटाया गया, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति अनाधिकृत रास्ते से रामपुर कॉलोनी में प्रवेश नहीं कर सके. रेल अधिकारियों का नेतृत्व आईओडब्ल्यू दिनेश मंडल ने किया. जबकि रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व कारखाना पोस्ट इंचार्ज अजय शर्मा ने किया. बता दें कि रामपुर रेलवे कॉलोनी में बाहरी तत्वों के दखलंदाजी के कारण कई बार कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मियों और उनके परिजनों के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसको लेकर रेल कर्मियों ने मुख्य कारखाना प्रबंधक से यह शिकायत की थी कि सिविल एरिया के लोग कॉलोनी क्षेत्र में आकर दबंगई दिखाते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कॉलोनी क्षेत्र में गश्ती करने की मांग की थी. इस सिलसिले में मंगलवार को भी मुख्य कारखाना प्रबंधक ने रामपुर कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया था तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द से जल्द बाहरी आवागमन रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन