कोहरे के कारण साढ़े चार घंटे लेट पहुंची आनंद विहार-अगरतल्ला तेजस राजधानी

Updated at : 08 Jan 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
कोहरे के कारण साढ़े चार घंटे लेट पहुंची आनंद विहार-अगरतल्ला तेजस राजधानी

अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ

विज्ञापन

जमालपुर दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे छाए रहने के कारण उधर से आने वाली लगभग सभी ट्रेन विलंब से चल रही है. इसी सिलसिले में गुरुवार को आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस लगभग 4:30 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि 20502 डाउन तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपराह्न 15:30 बजे अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 25 मिनट लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाहन 11:05 बजे था. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेलयात्रियों ने बताया कि ट्रेन आनंद विहार से सही समय पर चली थी, परंतु कानपुर सेंट्रल में यह ट्रेन 2 घंटे लेट हो गई. जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रेन 4:30 घंटे लेट हो गई. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. 12350 डाउन नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस भी लगभग 4:15 घंटे लेट चली. यह ट्रेन रात्रि 22:29 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 18:13 बजे था. 15657 डाउन दिल्ली- कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर मध्य रात्रि 23:55 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 18:00 था. इसी प्रकार 13415 मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:52 बजे के बजाय 2:35 बजे जमालपुर आई. किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73426 डेमू पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 23:45 बजे के बजाय 1:15 बजे जमालपुर आई. 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस निर्धारित समय 5:25 बजे की जगह 7:05 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट चलकर 8:22 बजे जमालपुर आई. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:50 बजे था. हावड़ा से चलकर जमालपुर आने वाली सुपर एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटे लेट जमालपुर आई. वही 15098 डाउन जम्मूतवी- भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चलकर 9:32 बजे जमालपुर पहुंची. 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली. जबकि 13334 डाउन पटना- दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:29 बजे से लेट चलकर पूर्वाहन 11:05 बजे जमालपुर आई. 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन