पिकअप वाहन से 1679 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पिकअप वाहन से 1679 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

संग्रामपुर थाना पुलिस ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है,

विज्ञापन

संग्रामपुर थाना पुलिस ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग गुप्त सूचना पर की कार्रवाई संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना पुलिस ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है, जबकि शराब कारोबार से जुड़े पिकअप वाहन के चालक व उपचालक को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया कि शराब की खेप देवघर से बेगूसराय ले जायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग से शराब की खेप गुजरने वाली है. इसी सूचना पर पुलिस टीम ने आंबेडकर चौक के समीप पुलिस बलों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान देवघर की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन पुलिस को देखते ही भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया. करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सरकटिया मकनपुर चौक के पास पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया और वाहन चालक व उपचालक को भी हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. जहां जांच के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड के कुल 70 पेटी यानी कुल 1679 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामई हुई. जिनकी कुल मात्रा 629.625 लीटर बताई जा रही है. साथ ही दोनों आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गये. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन पर एक नंबर प्लेट लगी हुआ था, जबकि एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी वाहन में रखा गया था. इससे तस्करी के दौरान पहचान छुपाने की आशंका जताई जा रही है. गिरफ्तार चालक राजा कुमार और उप चालक वकील यादव है, जो बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के देवरागढ़ी गांव का रहने वाला है. बताया गया कि यह शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय ले जाया जा रहा था. पुलिस इस इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन