अपराधी प्रिंस पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराधी प्रिंस पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कासिम बाजार थाना पुलिस ने रंगदारी नहीं मिलने पर मारपीट के आरोपित हमलावर अपराधी प्रिंस कुमार को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना पुलिस ने रंगदारी नहीं मिलने पर मारपीट के आरोपित हमलावर अपराधी प्रिंस कुमार को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह बिंदवारा निवासी राणा सौरभ सिंह, राणा रोहन सिंह व भतीजा शिवम सिंह के साथ मोटर साइकिल से बाजार आ रहा था. तभी नरसिंह टोला बिंदवारा के समीप उसे घेर कर अपराधियों ने बुरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया. घायल सौरभ सिंह ने गांव के ही कुख्यात अपराधी प्रिंस व उनके सहयोगियों पर पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सूचना मिली कि बिंदवारा में एक बगीचा में प्रिंस छिपा हुआ है. पुलिस ने उसे एक पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस हिरासत में लिया गया. जिसकी घटना में संलिप्तता जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रिंस कुख्यात अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन