पटना जंक्शन में 1.70 लाख वर्गफीट में बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया, 6000 गाड़ियों की होगी पार्किंग

Updated:
विज्ञापन
Patna-News

पटना जंक्शन

Patna News: पटना जंक्शन को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है. अमृत भारत योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया को 1.70 लाख वर्गफीट में विकसित किया जाएगा, जहां 6000 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को पूरी तरह बदलने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.अब जंक्शन का चेहरा सिर्फ चमकेगा ही नहीं, बल्कि यहां 1.70 लाख वर्गफीट का एक विशाल परिसर विकसित किया जाएगा.

इस मेगा प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण दूध मार्केट से लेकर जीपीओ गोलंबर तक बनने वाली आधुनिक पार्किंग होगी, जहां एक साथ 6,000 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी.

जाम से मिलेगी मुक्ति

पटना जंक्शन पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब यात्रियों को जूझना नहीं होगा. रेलवे के नए प्लान के मुताबिक, अब जंक्शन पर प्रवेश के दो रास्ते होंगे. पहला रास्ता वर्तमान की तरह महावीर मंदिर की ओर से रहेगा, जबकि दूसरा रास्ता जीपीओ गोलंबर की ओर से सीधा जंक्शन के अंदर खुलेगा.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पूर्व और पश्चिम दिशा से आने वाले यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. ट्रैफिक दो हिस्सों में बंटने से महावीर मंदिर के सामने वाली सड़क पर दबाव कम होगा और घंटों लगने वाले जाम से स्थाई निजात मिलेगी.

पावर हाउस की शिफ्टिंग के लिए 20 करोड़ मंजूर

इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने के लिए रेलवे बोर्ड ने शुरुआती कदम उठा लिए हैं. स्टेशन परिसर में स्थित पावर हाउस और संचार कार्यालय को करबिगहिया की तरफ शिफ्ट किया जाएगा. इस शिफ्टिंग कार्य के लिए रेलवे बोर्ड ने 20 करोड़ रुपये के फंड को हरी झंडी दे दी है.

दानापुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के अनुसार, पावर हाउस बिल्डिंग की शिफ्टिंग का टेंडर जल्द ही जारी होगा. इसके बाद करीब 1.30 लाख वर्गफीट की जमीन पार्किंग विस्तार के लिए उपलब्ध हो जाएगी, जिसका प्रस्ताव मई में बोर्ड को भेजा जाएगा.

हाईटेक पार्किंग

रेलवे अब पार्किंग को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बनाने जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत यात्री मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए पहुंचने से पहले ही अपना पार्किंग स्लॉट बुक कर सकेंगे. इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट, फास्टैग और QR कोड से भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे कैश का झंझट खत्म होगा.

रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मंथली पास की व्यवस्था भी की जाएगी. पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए हाई-डेफिनिशन कैमरों और ट्रैकिंग सिस्टम का जाल बिछाया जाएगा, जिससे वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Also Read: CCTV फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए नालंदा में भगदड़ के दौरान क्या हुआ

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन