SSC Exam Calendar 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से साल 2026-27 के लिए परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी कर दिया है. यह कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2026) उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत काम का है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. इस कैलेंडर से स्टूडेंट्स को पहले से पता चल जाता है कि किस परीक्षा का फॉर्म कब आएगा और एग्जाम किस महीने में हो सकता है.
SSC Exam Calendar 2026 इन परीक्षाओं की तारीख घोषित
कैलेंडर की शुरुआत मार्च 2026 से होती है, जहां JSA, LDC, SSA, UDC और ASO जैसे लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जाम के नोटिफिकेशन जारी होंगे. इसके बाद सबसे बड़ी परीक्षा SSC CGL का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में आने की उम्मीद है और इसका Tier-1 एग्जाम मई से जून 2026 के बीच कराया जा सकता है.
| क्रम | परीक्षा का नाम | लेवल / पेपर | नोटिफिकेशन | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा का महीना |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | JSA / LDC Grade LDCE (DoPT) | Paper-I | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 2 | SSA / UDC Grade LDCE (DoPT) | Paper-I | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 3 | ASO Grade LDCE | Paper-I | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 4 | Combined Graduate Level (CGL) | Tier-I | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई–जून 2026 |
| 5 | Junior Engineer (JE) | Paper-I | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई–जून 2026 |
| 6 | Selection Post Phase-XIV | CBE | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई–जुलाई 2026 |
| 7 | CHSL (10+2) | Tier-I | अप्रैल 2026 | मई 2026 | जुलाई–सितंबर 2026 |
| 8 | Stenographer Grade C & D | CBE | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त–सितंबर 2026 |
| 9 | Combined Hindi Translators | Paper-I | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त–सितंबर 2026 |
| 10 | MTS & Havaldar | CBE | जून 2026 | जुलाई 2026 | सितंबर–नवंबर 2026 |
| 11 | SI Delhi Police & CAPFs | Paper-I | मई 2026 | जून 2026 | अक्टूबर–नवंबर 2026 |
| 12 | Constable GD (CAPFs, NIA, SSF, Assam Rifles) | CBE | सितंबर 2026 | अक्टूबर 2026 | जनवरी–मार्च 2027 |
SSC Exam Calendar 2026 के अनुसार, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए SSC JE परीक्षा भी मार्च- अप्रैल 2026 में फॉर्म के साथ आएगी और परीक्षा मई–जून में हो सकती है. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए CHSL परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच रखी गई है. वहीं स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा अगस्त–सितंबर 2026 में संभावित है.
SSC Exam Calendar 2026 Check Here
SSC MTS Exam की डेट जारी
सबसे ज्यादा फॉर्म भरने वाली परीक्षाओं में से एक MTS और हवलदार की परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच कराई जा सकती है. पुलिस और फोर्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए SI परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2026 में और GD कांस्टेबल परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल्स

